उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में अक्षत गोयल, तो 12 वीं में गीतिका ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Board 10th-12th Toppers List

Uttarakhand Board 10th-12th Toppers List: उत्तराखंड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल दोनों ही कक्षाओं का परिणाम अच्छा रहा है, जिससे छात्रों का उत्साह बढ़ा है। इस साल 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 98.20% रहा, जो काफी बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

बड़ी संख्या में छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। इस बार अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक लाकर टॉप किया है। वे एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका रहे, जिन्होंने 500 में से 490 अंक (98%) हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर योगेश जोशी रहे, जिन्हें 489 अंक (97.80%) मिले। इन छात्रों ने अपनी मेहनत से शानदार उदाहरण पेश किया है।

Uttarakhand Board 10th-12th Toppers List: 12वीं में भी बेहतर प्रदर्शन

12वीं कक्षा में इस साल कुल 85.11% छात्र पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 81.93% रहा, जबकि लड़कियों का 88.09% रहा। यह दिखाता है कि छात्राओं ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 1,02,986 छात्र शामिल हुए थे। सभी छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

10वीं टॉपर्स की लिस्ट

रैंक छात्र-छात्रा का नाम जगह, स्कूल का नाम अंक / प्रतिशत
1 अक्षत गोयल एमपी हिंदू आई सी रामनगर, नैनीताल 491/500 (98.20%)
2 ईशांत कोठारी एस.वी.आई.सी.एस चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी 490/500 (98.00%)
2 भूमिका जी.बी. पंत जी.आई.सी. खैरना, नैनीताल 490/500 (98.00%)
3 योगेश जोशी विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा, बागेश्वर 489/500 (97.80%)
4 शशांक पुरोहित एस वी एम एच एस एस श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल 486/500 (97.20%)
5 लविश सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज रुड़की, हरिद्वार 484/500 (96.80%)
5 आदित्य कुमार विश्वकर्मा कैनफील्ड एच एस एस क्लेमेंट टाउन, देहरादून 484/500 (96.80%)
5 प्रांजल सिंह एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी 484/500 (96.80%)
5 देवेश जोशी चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़, नैनीताल 484/500 (96.80%)
5 कंचन जोशी गवर्नमेंट आई.सी. हरिपुरा हरसान, ऊधम सिंह नगर 484/500 (96.80%)
6 आरोही हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल अंबीवाला प्रेमनगर, देहरादून 483/500 (96.60%)
6 रानी जी.आई.सी. सौड़ा, उत्तरकाशी 483/500 (96.60%)

12वीं टॉपर्स की लिस्ट

रैंक छात्र/छात्रा का नाम अंक प्रतिशत स्कूल का नाम जिला
1 गीतिका पंत 490/500 98% सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर
1 सुशीला मेहंदीरत्ता 490/500 98% भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी ऊधम सिंह नगर
2 आर्यन 489/500 97.80% एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास ऋषिकेश देहरादून
3 वंशिका 485/500 97% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार
4 कशिश शर्मा 483/500 96.60% सरस्वती विद्या मंदिर आई सी सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार
4 तनीषा सी राजा 483/500 96.60% सी एच बालचंद सैनी इंटर कॉलेज ढांडेरी रुड़की हरिद्वार
4 नेहा शर्मा 483/500 96.60% श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर
5 खुशी कांडपाल 482/500 96.40% गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कांडा बागेश्वर
6 शिवम मलेथा 481/500 96.20% गौरी एम.पी.आई.सी. विजयनगर अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग
6 वेदांत पपनोई 481/500 96.20% आर्य इंटर कॉलेज देघाट अल्मोड़ा
7 मिस्बा 480/500 96% एस ए बी एस पी इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा धरमपुर रुड़की हरिद्वार
7 महक 480/500 96% इंटर कॉलेज पोखरीखेत पौड़ी गढ़वाल

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए वे DigiLocker या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • ‘सबमिट’ या ‘परिणाम देखें’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 92% पास, तो 12वीं में 85.11 प्रतिशत बच्चे हुए पास, ऐसे चेक करें रिजलट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।