Viral Clip of Ships Stuck in Strait of Hormuz : जैसा कि सबको पता है ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ब्लॉक कर दिया है। जिस चलते शिप्स के आने और जाने का एकमात्र तरीका ईरान से परमीशन लेना है। अब इसका असर यह हो रहा है कि दुनियाभर के कई जहाज स्ट्रैट ऑफ होरमुज में फंस गए हैं जो न तो वहां से निकाल पा रहे हैं न आगे बढ़ पा रहे हैं।
पहले यह बात सिर्फ चर्चाओं को वक्ताओं में सुनाई देती थी मगर अब इसके विजुअल्स भी सामने आने लगे हैं जहां देखा जा सकता है नीले समुद्र के अंदर कतारबद्ध कई ऑइल शिप्स दिखाई दे रहे हैं। यह शिप्स एक जगह खड़े हैं और सैकड़ों की संख्या में हैं जो आसमान से किसी छोटी नोका जैसी दिखाई दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर स्ट्रेट ऑफ होरमुज में फंसे शिप्स
इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर स्ट्रैट ऑफ होरमुज के ऊपर से गुजर रहे एक यात्री विमान की खिड़की से लिया गया नजारा काफी चर्चा में है। तस्वीर में नीले समुद्र के बीच दर्जनों जहाज दिखाई दे रहे हैं, जिनमें अधिकतर तेल टैंकर और मालवाहक पोत शामिल हैं। दूर से देखने पर ये जहाज छोटे कागज़ की नावों या तिनकों की तरह नजर आते हैं, जो क्षेत्र में जारी तनाव के बीच समुद्र में ठहरे हुए दिखाई देते हैं।
तस्वीर के दाईं ओर विमान के पंख का एक हिस्सा भी दिखाई दे रहा है। ऊपर से देखने पर समुद्र में मौजूद जहाज तैरती हुई तीली जैसे दिखाई दे रहे हैं। यह क्लिप उस समय सामने आया है जब मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कई हफ्तों से प्रभावित है। विमान से दिखाई दे रहा नजारा पूरे युद्ध का खाका खींचने के लिए काफी है।
क्यों अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है। यह वैश्विक तेल और गैस व्यापार का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा संभालता है। यानि दुनिया का 20 प्रतिशत ईंधन इसी रास्ते से होकर गुजरता है जिस पर इस समय प्रतिबंध लग चुका है।
रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के नियंत्रण और उसकी नाकेबंदी के कारण पिछले कुछ हफ्तों से इस मार्ग पर गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत के संकेत दिए हैं, लेकिन तेहरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत की खबरों से इनकार किया है।
भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से पहुंचे
हालांकि भारत के लिए सुकून देने वाली बात यह है कि भारत के लिए राहत की खबर भी सामने आई है। भारतीय झंडे वाले दो एलपीजी जहाज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर चुके हैं और भारत की ओर बढ़ रहे हैं।
पाइन गैस जहाज में करीब 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदी है और इसके 27 मार्च की सुबह न्यू मैंगलोर पोर्ट पहुंचने की संभावना है। वहीं जग वसंत जहाज में लगभग 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी है, जो गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा है और इसके 26 मार्च को पहुंचने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें – वैश्विक झटकों के प्रति पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कमजोर, सुधार नहीं हुए तो बढ़ेगी मुश्किलें: विशेषज्ञों की चेतावनी






















