कौन हैं ये नई बाबा वांगा? 2030 को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Summary :

नई बाबा वांगा? 2030 को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

यह महिला कोई और नहीं बल्कि जापान की प्रसिद्ध साइकिक (अतिंद्रिय ज्ञान वाली) और कॉमिक आर्टिस्ट रयो तात्सुकी हैं. उन्हें उनके पूर्वानुमानों के कारण बाबा वांगा की तरह ही माना जा रहा है. रयो तात्सुकी ने 1999 में प्रकाशित अपनी किताब The Future As I See It में कई अहम वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जिनमें से कई सच साबित हुईं.

Japan News: दुनिया में कई ऐसे लोग हुए हैं जो भविष्य देखने का दावा करते है. इनमें से कुछ लोगों ऐसे भी हैं जिनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. वहीं अब हाल ही में एक जापानी महिला ने साल 2030 को लेकर जो दावा किया है, वह दुनिया को चौंकाने वाला है. यह महिला “नई बाबा वांगा” के नाम से पहचानी जा रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह महिला कोई और नहीं बल्कि जापान की प्रसिद्ध साइकिक (अतिंद्रिय ज्ञान वाली) और कॉमिक आर्टिस्ट रयो तात्सुकी हैं. उन्हें उनके पूर्वानुमानों के कारण बाबा वांगा की तरह ही माना जा रहा है. रयो तात्सुकी ने 1999 में प्रकाशित अपनी किताब The Future As I See It में कई अहम वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जिनमें से कई सच साबित हुईं.

2030 में विनाशकारी वायरस की आशंका

तात्सुकी का सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि साल 2030 में एक घातक वायरस दुनिया को फिर से अपनी चपेट में ले सकता है. उनका कहना है कि यह वायरस कोविड-19 से भी अधिक विनाशकारी होगा और हजारों जानें जा सकती हैं.

खास बात यह है कि उन्होंने 2020 में आने वाले एक अज्ञात वायरस की भविष्यवाणी भी 1999 में ही कर दी थी, जो अप्रैल में अपने चरम पर पहुंचेगा और फिर कुछ समय बाद गायब हो जाएगा. यह भविष्यवाणी कोविड-19 महामारी से मेल खाती है.

पूर्ववाणियां जो सच साबित हुईं

रयो तात्सुकी का दावा है कि उन्होंने प्रिंसेस डायना और फ्रेडी मर्क्युरी की मौत का भी पूर्वानुमान पहले ही लगा लिया था. इतना ही नहीं, 2011 में जापान के कोबे इलाके में आए भूकंप और सुनामी जैसी भयावह प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी भी उन्होंने पहले ही कर दी थी, जिसने फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचाया था.

Japan News:

2025 में फिर से भूकंप की चेतावनी

रयो तात्सुकी की किताब का अपडेटेड संस्करण चार साल पहले प्रकाशित हुआ था, जिसमें 2025 के जुलाई में जापान में एक और भूकंप आने की आशंका जताई गई है. जापान एक भूकंपीय रूप से संवेदनशील देश है, जहां हर साल करीब 1,500 छोटे-बड़े भूकंप आते हैं. ऐसे में उनकी भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

ट्रंप से परेशान है अमेरिकी खुफिया एजेंसी? सामने आई बड़ी वजह

पर्यटन उद्योग पर पड़ा असर

भविष्यवाणियों का असर केवल लोगों के मनोविज्ञान तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका प्रभाव जापान के पर्यटन क्षेत्र पर भी पड़ा है. हांगकांग की ट्रैवल कंपनी WWPKG के निदेशक CN यून ने बताया कि इस साल ईस्टर के समय जापान आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग आधी हो गई. चीन, हांगकांग, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों से आने वाले पर्यटकों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. सोशल मीडिया पर इन भूकंपों से जुड़ी चेतावनियाँ तेजी से वायरल हो रही हैं.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।