Best Trekking Places in India: वेकेशन को बनाना चाहते हैं Memorable? तो यहां देखें भारत के ये 4 Best Monsoon Trekking Spots

Summary :

कुछ ही दिनों में मानसून की शुरुआत होने वाली है, इस दौरान लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां वो ट्रैकिंग पर जा सकें, क्योंकि इस समय हर जगह का मौसम बेहद सुहावना होता है। अगर बात करें मानसून कि तो बारिश के कारण सूखे रास्ते अचानक हरे-भरे हो उठते हैं, झरने तेजी से बहने लगते हैं और सारे पहाड़ तरोताज़ा नज़र आते हैं। प्रकृति को पास से देखने वालों के लिए, मानसून भारत के ट्रैकिंग प्लेसेस को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा समय है। यहां भारत के अलग-अलग हिस्सों से लोग घूमने के लिए आते हैं। आइए जानते…

कुछ ही दिनों में मानसून की शुरुआत होने वाली है, इस दौरान लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां वो ट्रैकिंग पर जा सकें, क्योंकि इस समय हर जगह का मौसम बेहद सुहावना होता है। अगर बात करें मानसून कि तो बारिश के कारण सूखे रास्ते अचानक हरे-भरे हो उठते हैं, झरने तेजी से बहने लगते हैं और सारे पहाड़ तरोताज़ा नज़र आते हैं। प्रकृति को पास से देखने वालों के लिए, मानसून भारत के ट्रैकिंग प्लेसेस को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा समय है। यहां भारत के अलग-अलग हिस्सों से लोग घूमने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं, Mountain Trekking की वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

Best Trekking Places in India: मानसून में इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

1. बुरान घाटी, हिमाचल प्रदेश

adventure tourism
adventure tourism (Source: social media)

अगर बात करें बुरान घाटी कि तो इसे हिमाचल प्रदेश की बेहद खूबसूरत घाटी माना जाता है। जब आप मानसून के दौरान यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो चारों तरफ हरे-भरे घास के मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ और चंद्रनहन झील देखने को मिलती है। जब आप यहां ट्रेक करते हैं, तो उस दौरान बीच-बीच में छोटे गांव देखने को मिलते हैं, जो किसी सपने से कम नहीं लगते हैं। इस जगह पर आपको हिमाचल की संस्कृति भी देखने को मिलेगी। बुरान घाटी का ट्रैक 37 किलोमीटर लंबा है, जहां पहुंचने में 7 दिन का समय लग सकता हैं। मई से सितंबर के बीच आप इस जगह को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

2. वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक, उत्तराखंड

hiking destinations
hiking destinations (Source: social media)

वैली ऑफ फ्लावर्स को मानसून में धरती का स्वर्ग कहा जाता है। मानसून शुरू होते ही यहां की हर जगह रंग-बिरंगे जंगली फूलों से भर जाती है। यहां 500 से ज्यादा तरह के फूल पाए जाते हैं, जो इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनाते हैं। अगर आप भी बारिश में ट्रेकिंग के लिए यहां जाना चाहते हैं, तो ये जगह एकदम बेस्ट है, क्योंकि इस समय घने जंगल, पहाड़ी नदियां और छोटे-छोटे झरने बेहद रोमांचक लगते हैं। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में फेमस है।

3. राजमाची ट्रेक, महाराष्ट्र

Best Trekking Places in India
Best Trekking Places in India (Source: social media)

राजमाची किला मुंबई और पुणे के बीच में स्थित एक फेमस मानसून ट्रेक है, जहां बारिश के दौरान न जानें कितने लोग घूमने के लिए आते हैं। इस दौरान यहां हरियाली, झरने और धुंध से ढके पहाड़ इतने ज्यादा खूबसूरत लगते हैं कि आपका यहां से जानें का दिल ही नहीं करता है। जब आप इस जगह को देखेंगे तो आपको लगेगा कि जैसे ये कोई फिल्मी नजारा देख रहे हों। ये ट्रेक दो किलों श्रीवर्धन और मनरंजन के लिए फेमस है। शुरुआती ट्रेकर्स के लिए भी ये एक आसान और खूबसूरत ऑप्शन है।

4. ग्रेट लेक्स ट्रैक, कश्मीर

Mountain Trekking
Mountain Trekking (Source: social media)

अगर बात करें कश्मीर में मौजूद ग्रेट लेक्स ट्रैक कि तो इसे एक बेहतरीन ट्रेक लोकेशन माना जाता है। इस 63 किलोमीटर ट्रैक पर 7 झीलें आती हैं, जो ग्लेशियर से बनी हैं। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, तो यहां आपको हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच से गुजरने का मौका मिलेगा। इस ट्रैकिंग की शुरुआत सोनमर्ग से होती है। यहां सत्सर, गंगबल और कृष्णसर लेक काफी ज्यादा फेमस है। जुलाई से सितंबर का महीना इस जगह पर ट्रैकिंग के लिए सबसे अच्छा है, क्योंकि तब मौसम काफी साफ रहता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।