26 विपक्षी दलों ने तय किया गठबंधन का नाम, 2024 में होगा INDIA बनाम NDA

Summary :

विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद विपक्षी महागठबंधन का नामकरण हो गया है। आरजेडी और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने इसकी पुष्टि की है।

विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद विपक्षी महागठबंधन का नामकरण हो गया है। आरजेडी और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने इसकी पुष्टि की है। महागठबंधन का नाम INDIA रखा गया है जिसकी फुल फॉर्म है ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायंस’।  कांग्रेस के नेतृत्व वाला यह विपक्षी गुट पहले UPA के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब यह तमाम विपक्षी दल INDIA गठबंधन का हिस्सा होंगे
भाजपा को हराने के लिए विपक्ष एक जुट 
आपको बता दें, विपक्ष की बेंगलुरु में बैठक चल रही है। बीते दिन यानी 17 जुलाई को डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें महागठबंधन के नाम पर विचार-विमर्श हुआ। बीती रात की बैठक में सभी दलों से नाम सुझाने के लिए कहा गया था और आज की बैठक के दौरान इन पर चर्चा की गई और आम सहमति से ‘INDIA’ नाम रखा गया।  बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सारा विपक्ष एक जुट हो गया है। वहीं अब देखने वाली बात यह होगी की कौन-सी पार्टी का नेता प्रधानमंत्री बनेगा। 

Desk Team