चुनाव निगरानी संस्था एडीआर ने मंगलवार को कहा कि पांच राज्यों में 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी बदलने वाले 276 उम्मीदवारों में से अन्य राजनीतिक दलों के लिए 27 प्रतिशत ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 13 प्रतिशत ने कांग्रेस छोड़ दी।
276 उम्मीदवारों व 85 विधायकों ने खरीदी अपनी पूर्व पार्टी
‘नेशनल इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने उन 276 उम्मीदवारों और 85 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया, जिन्होंने 2017 से 2022 के दौरान पार्टियां बदलीं और इस साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुआ विधानसभा चुनाव लड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान (75 उम्मीदवार) 27 फीसदी बसपा को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो गए, जबकि (37 उम्मीदवारों) 13 फीसदी ने कांग्रेस छोड़ दी।
पार्टी छोड़ने में सबसे ज्यादा भाजपा नेता
वर्ष 2022 के चुनावों में, 276 उम्मीदवारों में से 54 (20 प्रतिशत) समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए। इसके बाद 35 उम्मीदवार (13 प्रतिशत) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और 31 उम्मीदवार (11 प्रतिशत) बसपा में शामिल हुए।
सबसे अधिक 27 विधायकों (32 प्रतिशत) ने भाजपा छोड़ दी, जबकि 24 विधायकों (28 प्रतिशत) ने हाल में हुए चुनाव को लड़ने के लिए कांग्रेस छोड़ दी।


Download Android App
Download iOS App



