1 जम्मू-कश्मीर में बसे बाहरी भी डाल पाएंगे वोट, शामिल होंगे 25 लाख नए मतदाता
जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी हिरदेश कुमार ने एक बड़े फैसले में घोषणा की है। आयोग ने कश्मीर से बाहर के लोगों को भी मतदान का अधिकार दिया है। इनमें कर्मचारी, छात्र, मजदूर या देश के दूसरे राज्यों के वे व्यक्ति शामिल होंगे जो आमतौर पर जम्मू-कश्मीर में रह रहे हैं।
2 हौसला बुलंद, संगठन में आएगी मजबूती, केजरीवाल बनना चाहते हैं तीसरी ताकत
2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए और यूपी के बीच केजरीवाल तीसरी ताकत बनने की तैयारी में हैं। इसके लिए वे आम आदमी पार्टी का विस्तार करने में जुटे हैं। पंजाब की जीत ने आप को ऊर्जा दी है। गोवा में मिली दो विधानसभा सीटें और सूरत निगम जैसे चुनावों में मिली सफलता ने आप के उत्साह को बढ़ाया है।
3 अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा धमाका, मस्जिद ब्लास्ट में 30 लोगों की मौत
काबुल में कोहराम मचा है, एक के बाद एक होते धमाकों की गूंज से राजधानी दहल उठी है। इस बार वहां की एक मस्जिद को निशाना बनाया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नमाज के दौरान मस्जिद में हुए धमाके में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि इस हमले में 40 लोग जख्मी हो गए। चारो ओर पसरा मौत का ये मातम इसी बात की गवाही दे रहा है कि तालिबान की सत्ता में वापसी अफगानिस्तान की सरजमीं पर कितनी भारी पड़ रही है।
4 पटना में कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी गई गोली, गले में फंसी
बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां एक छात्रा को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी है। घटना बुधवार की सुबह की है, जब काजल नाम की छात्रा बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके के अपने कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए एक अपराधी ने छात्रा को पीछे से गोली मार दी।
5 BJP नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दर्ज होगा रेप का केस, दिल्ली HC ने दिया आदेश
केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को बड़ा झटका लगा है। शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज होगा। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पुराने मामले में पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



