अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में गिरफ्तार क्रिश्चियन जेम्स मिशेल ने शुक्रवार को दिल्ली की अदालत में अर्जी देकर तिहाड़ जेल में अलग कोठरी में रखे जाने का अनुरोध किया। मिशेल को 3,600 करोड़ रुपये के इस सौदे के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किया गया था और चार दिसंबर को भारत लाया गया था।
बुधवार को उसे 28 दिसंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मिशेल की ओर से अधिवक्ता एलजो के जोसफ और विष्णु शंकर ने यह आवेदन दिया। उसमें तिहाड़ जेल के अधीक्षक को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वह आरोपी क्रिश्चियन जेम्स मिशेल को अलग कोठरी आवंटित करें।
अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में सामने आया नया एंगल
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जिन तीन कथित बिचौलियों की जांच कर रही है, मिशेल उनमें से एक है।


Download Android App
Download iOS App




