एअर इंडिया ने विमान में शाकाहारी यात्री को मांसाहारी भोजन परोसने के आरोप में चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी है। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक 25 मार्च को टोक्यो से दिल्ली आ रहे विमान में जैन धर्म के अनुयायी एक यात्री ने स्वयं के लिए शाकाहारी भोजन परोसने को कहा था, लेकिन चालक दल के दो सदस्यों ने गलती से उस यात्री को मांसाहारी भोजन परोस दिया।
परोसने वाले व्यक्ति पर अधिकारियों ने उड़ान में जाने पर लगाई रोक
अधिकारियों ने कहा कि जब यात्री को पता चला कि उसे गलत भोजन परोसा गया है, तो उसने चालक दल के सदस्यों से शिकायत की। एयरलाइन ने चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



