आज से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का असम दौरा शुरू होने वाला है। जिसे लेकर असम में जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओ के बीच खास उत्साह देखा जा सकता है। इस दौरे के दौरान दोनों नेता नॉर्थ ईस्ट के बीजेपी के सबसे बड़े ऑफिस का उद्घाटन भी करने वाले है। असम बीजेपी को सबसे बड़े कार्यालय की सौगात मिलेगी।
शाह सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का भी करेंगे उद्घाटन
गौरतलब है कि असम में अपने दौरे से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गंगटोक भी जाएंगे। जहां, वो एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले है। इसके साथ ही वह राजभवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
एक रिपोर्ट के अनुसार जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम असम के गुवाहाटी पहुंचेंगे। जहां असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा उनका अन्य नेताओं के साथ स्वागत करेंगे। इसके बाद अमित शाह की वहां के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक होने वाली है। इस बारे में बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भावेश ने मीडिया को बताया कि दोनों नेता किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पार्टी की कोर कमेटी की बैठक करने वाले है, जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत होने वाली है।
नॉर्थ ईस्ट का होगा सबसे बड़ा बीजेपी ऑफिस
इसी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में अमित शाह बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। ये कार्यालय नॉर्थ ईस्ट का बीजेपी का सबसे बड़ा ऑफिस होने वाला है। इसके बाद शाह असम के खानपाड़ा में बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जबकि रविवार को शाह असम के प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में होने वाली मीटिंग्स में हिस्सा लेने वाले है।


Download Android App
Download iOS App



