नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी के समन के संबंध में कांग्रेस के ‘प्रतिशोध की राजनीति’ के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि सरकारी एजेंसियां सिर्फ अपना काम करती हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कांग्रेस के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा, यह कैबिनेट के फैसलों से संबंधित नहीं है और सरकारी एजेंसियां अपना काम करती हैं। इससे पहले दिन में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब किया।कांग्रेस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी के समन को ‘बदले की राजनीति’ करार दिया है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा, नेशनल हेराल्ड अखबार 1942 में शुरू हुआ था। उस समय अंग्रेजों ने इसे बंद करने की कोशिश की थी, आज मोदी सरकार भी वही काम कर रही है, जो अंग्रेजों ने किया था। अब ईडी का इस्तेमाल इसके लिए किया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस दिया है।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, यह भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए प्रतिशोध और बदले की राजनीति है जैसा कि उन्होंने देश के अन्य विरोधियों के साथ किया है। नेशनल हेराल्ड फंड में कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



