केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य के साथ जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गृह मंत्री अमित शाह वरिष्ठअधिकारियों के साथ करेंगे मुलाकात

मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल के अलावा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।
हिंसा घटनाओं को लेकर करेंगे अहम बातचीत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक घाटी में आतंकवादियों द्वारा हिंदू सरकारी कर्मचारियों की लक्षित हत्याओं और प्रशासन द्वारा की जा रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर हो रही है। अमरनाथ यात्रा इस माह के अंत से शुरू होगी।


Download Android App
Download iOS App



