राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच चुके हैं। जहां वो अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले है। बीते दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा अशोक गहलोत से कई सवालात किए गए थे, जिसका जवाब भी उन्होंने बखूबी दिया था। इसी क्रम में अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा है, क्योंकि राजस्थान में जो कुछ भी हुआ था, उसमें बीजेपी ने सचिन पायलट को इशारों इशारों में भाजपा ज्वाइन करने की सलाह दी थी।
देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई : अशोक गहलोत
दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर जब भाजपा को लेकर अशोक गहलोत से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा, ‘ हमारे देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। आज पूरा देश संकट में है। मीडिया को सबसे पहले उसे पहचानना चाहिए ना की छोटी-मोटी घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। आज लेखक पत्रकार सब संकट में है। देशद्रोह के नाम पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है और वह 2 से 3 साल तक जेल में रहते हैं। कोई अपनी बात आजादी से नहीं कह सकता है।’
राहुल गांधी ने देश के लिए शुरू की भारत जोड़ो यात्रा : गहलोत
वही, गहलोत ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर भी बयान देते हुए कहा, ‘ आज राहुल गांधी अपने देशवासियों के लिए यात्रा पर निकल पड़े हैं। चाहे वह बेरोजगारी हो महंगाई ही क्यों ना हो। राहुल गांधी को इसकी काफी चिंता है। इसलिए हम सब ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। हमारे लिए इन सभी चीजों से मुकाबला करना जरूरी है और घर में छोटी मोटी कलह होती रहती है। उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।’
हम आपको बता दे, अशोक गहलोत जिस बात पर भी बयान दे रहे थे, वह कहीं ना कहीं राजस्थान में हुए सियासी घटना को छोटी मोटी बात बताने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, आज गहलोत सोनिया गांधी से मिलने वाले हैं, जिसके बाद फैसला हो जाएगा कि वह अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



