अतीक अहमद का वकील हुआ गिरफ्तार, शूटर्स को दी थी उमेश पाल की लोकेशन

Summary :

अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर आरोप लगाया गया है की उसने ही शूटर्स को उमेश पाल के लोकेशन की खबर दी थी साथ ही वो अति के भाई अशरफ अहमद के साथ ही संपर्क में थे जो कि जेल में था। बता दें कि जब अशरफ और अतीक अहमद पर गोलीबारी हुई, तब उन्हें जिस अस्पताल में ले जाया गया तो उसके साथ-साथ विजय मिश्रा भी वहां पर मौजूद पाया गया था।

अतीक अहमद वह हत्यारा जिसने प्रयागराज में दहशत की हर हदों को पार कर दिया था। यह वही था जिसके खौफ से पूरा प्रयागराज डूब चुका था। अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार किया साथ ही उसके कई साथियों को भी पुलिस की गिरफ्त में आना पड़ा था। लेकिन पुलिस की गिरफ्त के कुछ समय बाद ही अतीक अहमद मारा गया कई लोगों ने मीडिया पर्सन का भेस बनाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। लेकिन गुत्थी सुलझी नहीं थी बल्कि अतीक अहमद के मरने के साथ-साथ वह कई राज दफन हो गए थे जिन पर से पर्दा उठना अभी बाकी था। यूपी के एसटीएफ ने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तारी क्यों हुई है? किस वजह से हुई है? यह सारी जानकारी आपको आगे मिलने वाली है। खबरों की माने तो अतीक अहमद का वकील विजय मिश्रा लखनऊ के हयात होटल में किसी महिला के साथ ठहरा हुआ था बताया जा रहा है कि इस महिला का संबंध अतीक अहमद के परिवार वालों से है। 
24 फरवरी के दिन हुआ था उमेश पाल हत्याकांड
अतीक अहमद का नाम गुंडा माफियाओं के नामों की लिस्ट में शामिल था जिसने उत्तर प्रदेश में कई हैवानियत जैसे किस्सों  को पार किया था। जिसमें से एक नाम उमेश पाल का भी था। 24 फरवरी का वह दिन जिस दिन अतीक अहमद और उसके साथियों ने मिलकर उमेश पाल की जान ले ली थी। बहुजन समाज पार्टी के नेता राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाहों में से एक उमेश पाल भी था इसकी गवाही को हमेशा के लिए बंद करने के लिए 24 फरवरी के दिन बदमाशों ने उन पर बमबारी और गोलीबारी भी की थी। बता दें कि जब उमेश पाल अपनी गाड़ी से निकल कर अपने घर की और भाग रहा था तो बदमाशों ने उसके ऊपर बमबारी की । इस हमले से गंभीर हुए उमेश पाल को अस्पताल ले जाया गया जहां उनके साथ दो गनर भी थे जिनकी नेहरू अस्पताल में मौत हो गई थी।  और इस हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ अहमद का नाम सामने आया उन पर आरोप लगाया गया कि उमेश पाल को मौत के घाट उतारने की साजिश अतीक अहमद और अशरफ अहमद के द्वारा ही की गई। 
विजय मिश्रा पर लगे ये आरोप
अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर आरोप लगाया गया है की उसने ही शूटर्स को उमेश पाल के लोकेशन की खबर दी थी साथ ही वो अति के भाई अशरफ अहमद के साथ ही संपर्क में थे जो कि जेल में था। बता दें कि जब अशरफ और अतीक अहमद पर गोलीबारी हुई, तब उन्हें जिस अस्पताल में ले जाया गया तो उसके साथ-साथ विजय मिश्रा भी वहां पर मौजूद पाया गया था। उमेश पाल हत्याकांड में उसकी पत्नी जापान में अतीक अहमद के साथ-साथ कई आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किए थे जिसमें से कई आरोपी मारे जा चुके हैं। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

Desk Team