एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड यानी ATS को गुजरात से बड़ी सफलता हाथ लगी है | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एटीएस के द्वारा आईएसआईएस के चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है | बता दे कि एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने गुजरात के पोरबंदर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उसने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा कर दिया है। इससे जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर आरोप है कि ये लोग एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के संपर्क में थे। एक और संदिग्ध की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
क्या कहती है ATS?
इस मामले में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड का कहना है कि विदेशी नागरिक समेत ये चारों आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य हैं और उनके कब्जे से कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। सीमा पार आकाओं के इशारों पर चारों कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ गए थे। एक रिपोर्ट की माने तो पोरबंदर से जिन चार लोगों को पकड़ा है, उनमें एक सूरत की रहने वाली महिला भी शामिल है। इसका नाम सुमेरा बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि कई दिनों से ATS को आतंकी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।
इसी को लेकर पोरबंदर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान के लिए पिछले कुछ दिनों से एटीएस की एक विशेष टीम सक्रिय थी।
इसी के साथ एटीएस के अधिकारी ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इनके संपर्क में कोई स्थानीय व्यक्ति भी था। गुजरात में ये कब से रह रहे थे। इनका लक्ष्य क्या था। बता दें, विदेशी नागरिक किस देश का रहने वाला है, अफसरों ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि चारों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



