केंद्र सरकार ने देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल फिर से एक साल और बढ़ा दिया है। अब अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल 30 जनवरी, 2022 तक इस पद पर काम करेंगे। केके वेणुगोपाल का तीन साल का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो रहा था जिसे अब सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने सोमवार को इसकी मंजूरी दी। केके वेणुगोपाल को 1 जुलाई, 2017 को तीन साल के कार्यकाल के लिए अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया था। पिछले साल भी उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था।
केंद्र सरकार ने इसके साथ ही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल भी 3 साल और बढ़ा दिया है, जो एक जुलाई से प्रभावी होगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का कार्यकाल भी तीन साल के लिए बढ़ाया गया है। इनमें विक्रमजीत बनर्जी, अमन लेखी, माधवी गोदारिया दीवान, केएम नटराज और संजय जैन शामिल हैं। हाई कोर्टों के लिए भी दो अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का कार्यकाल भी तीन साल बढ़ा है। अनिल सी सिंह की बांबे हाई कोर्ट और पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के लिए सत्यपाल जैन शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के तौर पर छह वरिष्ठ अधिवक्ताओं की तीन साल के लिए नियुक्ति की घोषणा की गई है।
जून 2017 में हुई थी नियुक्ति
89 वर्षीय भारत के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को जून 2017 में नियुक्त किया गया था, जब पूर्व एजी मुकुल रोहतगी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरा कार्यकाल में भी केक वेणुगोपाल इस पद पर बने रहे।
इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के तहत उन्हें अटॉर्नी जनरल के पद के लिए विचार किया गया था। यह पद शुरू में फली नरीमन को दिया गया था, जिन्होंने इस पद को अस्वीकार कर दिया था। उस समय, अगले दो वरिष्ठ अधिवक्ता, जिन पर इस पद के लिए विचार किया जा रहा था, वे थे सोली सोराबजी और केके वेणुगोपाल (उस क्रम में), लेकिन सोली सोराबजी ने इसे स्वीकार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



