किंग शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अक्सर चर्चा में बनी छाई रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। खास बात यह है सुहाना ने अब तक फिल्मों में एंट्री नहीं मारी है, बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी जबरदस्त है। सुहाना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ जाते हैं। हाल ही में सुहाना ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ एक काली बिल्ली भी नजर आ रही है।

सुहाना खान कैट लेडी..
अपनी इस नई तस्वीर को सुहाना खान ने अपने इंस्टा आकउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में सुहाना ने ब्लू कलर की कैप के साथ बाल खुले किये हुए हैं। उन्होंने टॉप और ग्रे पैंट पहना हुआ है। इसके साथ ही उनकी गोद में एक काली बिल्ली नजर आ रही है। इस सेल्फी को पोस्ट करके सुहाना ने बताया वो एक कैट लैडी हैं।

बता दें, सुहाना को बिल्लियां बहुत पसंद हैं, अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर को उन्होंने शेयर कर बिल्लियों के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है। सुहाना की ये तस्वीर अब धडल्ले से वायरल हो रही है, जिस पर फैंस खूब कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी सुहाना की इस तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं।
शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना खान की इस तस्वीर पर आलिया भट्ट रिएक्ट किया है। और उन्होंने सुहाना की पोस्ट को लाइक किया है। मालूम हो आलिया को बिल्लियों से बहुत प्यार है। आलिया के अलावा सुहाना की बेस्ट फ्रैंड अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने भी उनके पोस्ट पर प्यार जताया है।

गौरतलब है, शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। सुहाना भी अपने पापा की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख पहले कहे चुकें है ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं। अगर सुहाना को अभिनेत्री बनना है तो उन्हें तीन से चार साल और अभिनय सीखना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



