रामदेव ने जारी किया Video, कहा-मेडिकल माफियाओं में हिम्म्मत है तो आमिर खान के खिलाफ खोलें मोर्चा

Summary :

वीडियो में समझाया जा रहा है कि जेनरिक दवा डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रही दवाओं से कितनी सस्ती होती है फिर भी मरीज को महंगी दवा लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बा

योग गुरु बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बीच एलोपैथ को लेकर शुरू हुए विवाद का अंत होता नजर नहीं आ रहा। एलोपैथ को लेकर दिए गए बयान पर रामदेव पीछे हटने के बजाए आक्रामक होते जा रहे हैं। वह लगातार एलोपैथ इलाज़ पर सवाल खड़े कर रहे हैं। IMA से 25 सवाल पूछे जाने के बाद रामदेव ने आज एक पुराना वीडियो शेयर किया है।
रामदेव ने अभिनेता आमिर खान के एक टीवी कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। उनके द्वारा जारी इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों की सांठगांठ के चलते ‘मोनोपली’ के कारण जरूरतमंद को कई गुना अधिक कीमत पर दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। 


वीडियो में समझाया जा रहा है कि जेनरिक दवा डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रही दवाओं से कितनी सस्ती होती है फिर भी मरीज को महंगी दवा लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बाबा रामदेव ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘इन मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें’।

कोरोना महामारी के बीच एलोपैथिक दवाओं और डॉक्टरों पर अपने बयानों को लेकर योग गुरु रामदेव सोशल मीडिया पर इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। बाबा रामदेव के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, वहीं IMA ने उनके खिलाफ 1000 करोड़ का मानहानि नोटिस भी जारी कर चुका है।

Desk Team