Bajaj जल्द लॉन्च करेगी Pulsar N250, जानिए पहले से कितना बेहतर होगा फीचर

Summary :

Bajaj Pulsar N250 : दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज जल्द ही भारतीय बाजार में Pulsar N250 को लॉन्च करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार बजाज ने अपने नए मॉडल्स की डीलरशिप शुरू कर दी है। इस साल के मॉडल्स में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स और नए फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि अभी बजाज की तरफ से कोई आधिकारिक सुचना नहीं है कि बजाज ने 2024 Pulsar 150 की कीमतों में बढ़ोतरी की है या नहीं। Highlights  जल्द लॉन्च होगी Bajaj Pulsar N250 ऑल-ब्लैक और ब्लू विद ब्लैक वर्जन में हो सकती है बाइक गियर पोजिशन पर रियल-टाइम अपडेट्स देता…

Bajaj Pulsar N250 : दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज जल्द ही भारतीय बाजार में Pulsar N250 को लॉन्च करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार बजाज ने अपने नए मॉडल्स की डीलरशिप शुरू कर दी है। इस साल के मॉडल्स में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स और नए फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि अभी बजाज की तरफ से कोई आधिकारिक सुचना नहीं है कि बजाज ने 2024 Pulsar 150 की कीमतों में बढ़ोतरी की है या नहीं।

Highlights 

  • जल्द लॉन्च होगी Bajaj Pulsar N250
  • ऑल-ब्लैक और ब्लू विद ब्लैक वर्जन में हो सकती है बाइक
  • गियर पोजिशन पर रियल-टाइम अपडेट्स देता है

इन रंगो में उपलब्ध होगी बाइक

Bajaj Pulsar N250
Bajaj Pulsar N250

नए पल्सर 150 में Pulsar के लिए नए 3d एम्बलम दिए गए हैं। वहीं ‘150’ एक नया डिकेल है जिसे पूरे फ्यूल टैंक में फैले हुए देखा जा सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स ने एक वीडियो के हवाले से बताया है कि रेड विद ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया है। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि एक ऑल-ब्लैक वर्जन और ब्लू विद ब्लैक वर्जन भी हो सकता है। इन सबके अलावा बाकी कलर्स भी हो सकते हैं, जिनमें मैट वन शामिल है।

जानिए और क्या- क्या बदलाव हुए

Bajaj Pulsar N250
Bajaj Pulsar N250

इस पल्सर बाइक में एक जो बड़ा बदलाव देखने को मिला है वो एक नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। ये एक ऑल-डिजिटल यूनिट है जिसने एनालॉग टैकोमीटर को डिजिटल स्पीडोमीटर से रिप्लेस किया है। नए क्लस्टर में बजाज राइड कनेक्ट ऐप्लिकेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। ये नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नोटिफिकेशन्स शो कर सकते और कॉल मैनेजमेंट कर सकता है। साथ ही यहां मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने के एक USB पोर्ट भी दिया गया है। ये नया क्लस्टर फ्यूल कंजप्शन, एवरजे फ्यूल इकोनॉमी और गियर पोजिशन पर रियल-टाइम अपडेट्स भी देता है।

इंजन में मिल सकते है ये बदलाव

Bajaj Pulsar N250
Bajaj Pulsar N250

नए मॉडल (Bajaj Pulsar N250) में इंजन में बदलाव किए जाने की उम्मीद कम है। ऐसे में नए मॉडल में सेम 149.5cc, सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलना जारी रहेगा। ये 13.8 bhp की पावर और 13.25Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स यूनिट मिलता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News