किसानों का बड़ा ऐलान: केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Summary :

कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों के प्रति लापरवाह बनी हुई है और उनकी समस्याओं को नहीं सुन रही है इसलिए किसान कांग्रेस शुक्रवार को यहां जंतर मंतर पर धरना देगी और प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों के साथ केंद्र सरकार लापरवाही बरत रही है और आए दिन इनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते किसान को अपनी मूलभूत आवश्यकताओं से परिचित नहीं हो पा रहे है। इसलिए शुक्वार को किसान बड़े ही व्यापक तौर से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगी । 
कांग्रेस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने मंगलवार को यह यह घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने किसानों की समस्याओं के शीघ, निराकरण की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी को पत्र लिखा है। उनका कहना था कि किसान-विरोधी तीन क़नूनों को वापस लेने के समय सरकार ने किसानों को जो आश्वासन दिये थे उनके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
Kisan Andolan : जंतर-मंतर पर 'किसान संसद' का पहला दिन खत्म, शुक्रवार को फिर  जुटेंगे किसान
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि उन्होंने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य-एमएसपी की क़नूनी गारंटी देने की मांग दोहराते हुए कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर किसानों को यह गारंटी दी जानी चाहिए। उन्होंने एमएसपी पर केंद, द्वारा गठित समिति को भंग कर किसानों, किसान संगठनों के प्रतिनिधित्व वाली नई समिति के गठन की मांग की।
श्री खैरा ने किसानों के ऋण पर ब्याज दर कम से कम 50 प्रतिशत कम करने और खेतीहर मत्रदूरों का ऋण पूरी तरह से माफ़ करने की मांग करते हुए बिजली (संशोधन) विधेयक 2022 को वापस लेने तथा 09 दिसंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा को लिखे पत्र के अनुसार उनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।

Desk Team