लोकसभा चुनाव में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने में जुट चुकी है। जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एक करने में लगे हुए है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से बीजेपी को बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि अब बस कुछ दिन के लिए ही वो सत्ता में बनी रहेगी। एक बार फिर राजद की तरफ से बीते दिन दिल्ली में आयोजित हुए अधिवेशन कार्यक्रम में बीजेपी को चेताया गया है।
कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी
दरअसल, राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक में चल रही है। सिर्फ राज्यों में सत्ता होने के बावजूद कांग्रेस आज मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के सामने बनी हुई है, लेकिन अब राजद शायद ऐसा नहीं चाहती है कि सिर्फ कांग्रेस बीजेपी के सामने खड़े रहे। इसलिए वह अपना कद बढ़ाने में लगी हुई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि हर बार राजद का अधिवेशन कार्यक्रम बिहार की राजधानी पटना में होता था, लेकिन इस बार अधिवेशन कार्यक्रम जानबूझकर दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसका मतलब साफ है कि लालू प्रसाद यादव बीजेपी को दिखाना चाहते हैं कि अब वह राज्य की राजनीति छोड़कर राष्ट्र की राजनीति करने आ गए है।
राजद देगा बीजेपी को चुनौती
वहीं दूसरी तरफ अधिवेशन कार्यक्रम को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से सीबीआई और ईडी द्वारा तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद ही लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी को संदेश देने के लिए अधिवेशन कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित की थी। यहां तक कि बीजेपी नेता ने दावा किया है कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
सांसद मनोज झा ने कहा, ‘देश की स्थिति काफी गंभीर है। बेरोजगारी पांच दशकों में अपने उच्चतम स्तर पर है। लेकिन बीजेपी इससे बेखबर है। सरकार के पास कोई उपाय नहीं है। अगर बेरोजगारी की बात करेंगे तो वो बुलडोजर की बात करते है। बीजेपी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



