माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास से मुलाकात की और वित्तीय समावेशन, भुगतान प्रणाली, सूक्ष्म वित्त और डिजिटल कर्ज समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की। रिजर्व बैंक ने ट्वीट किया, ‘‘श्री गेट्स आज आरबीआई, मुंबई आए और उन्होंने गवर्नर के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।’’
गेट्स की अगुवाई वाला गेट्स फाउंडेशन भारत में कई तरह की गतिविधियां चला रहा है। इनमें वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन से संबंधित गतिविधियां भी शामिल हैं। अरबपति उद्योगपति गेट्स बड़े पैमाने पर परमार्थ कार्य भी करते हैं। दास ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बिल गेट्स के साथ वित्तीय समावेशन, भुगतान प्रणाली, सूक्ष्म वित्त और डिजिटल कर्ज पर काफी अच्छी बैठक हुई।’’


Download Android App
Download iOS App



