जैसे- जैसे चुवाव नजदीक आते जा रहे है ठीक उसी प्रकार राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना दम दिखा रही है। कल मध्यप्रदेश में मतदान होने इसी दौरान प्रदेश में चुनाव प्रचार थमने के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां राजस्थान और तेलंगाना पर ध्यान लगा रही। 7 दिसंबर को राजस्थान में मतदान होना है, इससे पहले आज भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपना घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रही।
घोषणापत्र जारी करने से पहले वसुंधरा राजे ने अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि हमने पिछले घोषणापत्र में 665 वादे किए थे, जिनमे से 630 वादे को पूरा किया जा चुका है। राजे ने कहा 7 मेडिकल कॉलेज खोले और जहां पर पीने का पानी भी नहीं था, हमने वहां पर भी पीने का पानी पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा किसानों का हजार रुपये तक कर्ज माफ किया और लड़कियों को स्कूटी भी बांटी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है।
वसुंधरा बोलीं कि टिकट बांटने में भी हम कांग्रेस से आगे थे और अब घोषणा पत्र जारी करने में भी हम कांग्रेस से आगे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस दौरान कहा कि राजस्थान की बीजेपी सरकार ने राज्य को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है। पहले बीमारू में र का मतलब राजस्थान होता था, केंद्र और राज्य की सरकार ने गरीबों के लिए काफी काम किया है।
भाजपा ने किये ये बड़े वादे
- 250 करोड़ के किसान का ग्रामीण स्टार्ट अप फंड
- प्रत्येक जिले में बनाया जाएगा योग भवन
- किसानों के लिए ऋण राहत आयोग
- 6100 करोड़ से जवाई बांध में पानी
- शिक्षित बेरोजगारों को 5000 बेरोजगारी भत्ता
- हर साल 30,000 सरकारी नौकरी
- 50 लाख नौकरी
- अरब सागर से पानी लाएंगे
- भगवान परशुराम बोर्ड बनाया जाएगा
- घुमंतू जाति बोर्ड


Download Android App
Download iOS App



