BJP का आरोप- लखीमपुर खीरी हिंसा पर राजनीति कर रही है कट्टरपंथी कांग्रेस

Summary :

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कट्टरपंथी कांग्रेस की ओर से व्यवस्था के भीतर एक खतरनाक मिसाल कायम करने की कोशिश की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कट्टरपंथी कांग्रेस की ओर से व्यवस्था के भीतर एक खतरनाक मिसाल कायम करने की कोशिश की जा रही है।

क्या होगा अगर कल अन्य पार्टी के CM भी हर हिंसक घटना का दौरा करने का फैसला करें 

भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखीमपुर खीरी का दौरा करना चाहते हैं। क्या होगा अगर कल अन्य पार्टी के मुख्यमंत्री भी कांग्रेस शासित राज्यों में घटित होने वाली हर हिंसक घटना का दौरा करने का फैसला करें ?”

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को किसानों से मिलने से रोक दिया
दरअसल लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के बीच हिंसा की घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी बघेल ने लखीमपुर जाने का कार्यक्रम तय किया था हालांकि राज्य सरकार ने उन्हें और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को किसानों से मिलने से रोक दिया है। दोनों के विमानों को लखनऊ में उतरने नहीं दिया गया है।
मंत्री के पुत्र के काफिले में शामिल वाहनों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचला
उल्लेखनीय है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा पर कल लखीमपुर खीरी में कार द्वारा किसानों को कथित तौर पर कुचलने का आरोप लगा है। किसान केंद्रीय मंत्री के एक कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जमा हुए थे।किसान नेताओं ने आरोप लगाया था कि मंत्री के पुत्र के काफिले में शामिल वाहनों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचला। इसके बाद हिंसा भड़क उठी।

Desk Team