भारतीय वायु क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही ईरानी पैसेंजर फ्लाइट में बम की खबर मिलने से हड़कंप मच गया। ईरानी पैसेंजर फ्लाइट तेरहान से चीन की तरफ जा रही है। बताया जा रहा है कि एयरक्रॉफ्ट की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट में उतरने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन अनुमति देने से इनकार कर दिया गया।
अलर्ट पर IAF
बम की खबर मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और वायुसेना अलर्ट मोड पर आ गई और फ्लाइट की गतिविधियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान फ्लाइट के पीछे लगा दिए। हालांकि, बाद में फ्लाइट में किसी भी तरह का कोई बम न मिलने के बाद इसे चीन की ओर जाने की अनुमति दी गई।
दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति से इनकार
मीडिया रिपॉर्ट के मुताबिक, बम की खबर के बाद ईरानी महान एयर ने दिल्ली एयरपोर्ट के ATC से संपर्क किया और दिल्ली में तत्काल लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। दिल्ली ATC ने फ्लाइट को जयपुर जाने का सुझाव दिया लेकिन फ्लैग के पायलट ने मना कर भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया। और चीन की तरफ बढ़ गया।
ईरानी फ्लाइट को किया जा रहा है ट्रैक
चीन की तरफ जाने के बावजूद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और वायुसेना द्वारा ईरानी फ्लाइट को ट्रैक किया जा रहा है। लाहौर एटीसी की तरफ से जानकारी मिलने के बाद ही भारतीय वायुसेना भी अलर्ट हो गई थी। आपको बता दें कि यह घटना ऐसे वक़्त पर हुई है जब भारतीय वायु सेना के बेड़े में लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर यानी LCH को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही थी।


Download Android App
Download iOS App



