तमिलनाडु CM के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर द्रमक नेता ए राजा के खिलाफ मामला दर्ज

Summary :

सितंबर में एक प्रदर्शन के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उनके कैबिनेट सहयोगियों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और %

पेरम्बलूर (तमिलनाडु) : सितंबर में एक प्रदर्शन के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उनके कैबिनेट सहयोगियों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर द्रमुक नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए राजा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, सात दिसंबर को एक अन्नाद्रमुक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि राजा पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक धमकी, शांति भंग करने की मंशा से जानबूझकर अपमान करने के आरोप लगाए गए हैं।

भैयाजी जोशी ने बीजेपी पर बोला हमला , कहा – केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द बनाये कानून

अधिकारी ने कहा कि राजा ने 18 सितंबर को प्रदर्शन में हिस्सा लिया। शिकायतकर्ता ने राजा पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के बेबुनियाद आरोप लगाने के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।

विपक्षी द्रमुक ने 18 सितंबर को तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया था। राजा ने मध्य तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

Desk Team