सीबीआई मांस कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े एक मामले में एक अन्य कारोबारी को राहत देने के लिए कथित तौर पर उससे रिश्वत लेने के आरोपों में अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना से शीघ्र पूछताछ कर सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अस्थाना की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय के यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश एजेंसी को आरोपी से पूछताछ करने और उसके खिलाफ जांच करने पर रोक नहीं लगाती।
उन्होंने कहा कि अस्थाना ने प्रतिरोधी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है और आरोपी से पूछताछ करना इसमें नहीं आता।
CBI स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीबीआई को निर्देश दिया कि वह विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही पर यथास्थिति बरकरार रखे। अस्थाना ने घूस के आरोप में अपने खिलाफ दायर एफआईआर को चुनौती दी थी।
सूत्र ने अदालत के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि प्रतिरोधी कार्रवाई का आशय गिरफ्तारी और तलाशी से है जो एजेंसी अदालत के अगले आदेश तक नहीं करेगी।


Download Android App
Download iOS App



