पश्चिम बंगाल में हावड़ा के दक्षिण पूर्व रेलवे के संतरागाछी स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मच गई। इसमें 2 की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
CBI में जारी घमासान के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार : पृथ्वीराज चव्हाण
खबरों के अनुसार , भगदड़ तब मची जब यात्री प्लेटफॉर्म 2 और तीन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। नागरकोयल एक्सप्रेस के रुकते ही यात्रियों ने एक ही सीढ़ी से बाहर निकलने की कोशिश की।
स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ लोग गिर पड़े। लोगों के गिरने पर शोर मचना शुरू हो गया और भगदड़ मच गई।
वही , घायलों की स्थिति जानने के लिए प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर 032221072 (खड़गपुर) 03326295561(संतरागाछी) पर संपर्क कर घायलों की स्थिति जानी जा सकती है।
घटना के बाद ममता बनर्जी ने स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति को रोकने के लिए और अधिक आंतरिक समन्वय होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि समन्वय में कमी है और रेलवे को इसे देखना चाहिए। उसे दो ट्रेनों के आगमन के बीच कुछ समय अंतराल देना चाहिए ताकि यात्री प्लेटफॉर्म बदल सकें।’’
ममता ने कहा, ‘‘ऐसी स्थितियां लापरवाही और बेरूखी के कारण हुई है और रेलवे को जिम्मेदार तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए।’’ रेल मंत्री रह चुकीं ममता ने कहा कि अगर एहतियात बरती जाए तो भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने संतरागाछी भगदड़ में मार गये लोगों के परिवारों के लिए पांच- पांच लाख रुपये और घायल हुए लोगों के लिए एक- एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



