शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ हवाई अड्डा, पीएम मोदी ने सुलझाया तीन राज्यों का झगड़ा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 93वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि एक कार्यबल मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए अफ्रीकी चीतों की निगरानी कर रहा है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि आम जन इन चीतों का दीदार कब से कर पाएंगे।
अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, हरियाणा और पंजाब  सरकार की बनी सहमति | Now Chandigarh airport will be known as Shaheed Bhagat  Singh, Haryana and Punjab
मोदी ने कहा, ‘‘भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।’’ चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। शहीद भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को मनाई जाती है।28 सितंबर की ही रात को भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दाखिल होकर आतंकी शिविरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी।
आपको बता दे की पीएम मोदी ने मन की बात में कई विविधताओं को देश के नागरिकों के साथ साझा किया हैं। पीएम मोदी ने अपने जन्मदिवस पर कुनों नेशनल पार्क में छोड़ गए चीतों को लेकर पर्यटन को बढ़ावा देने का तरीका बताया हैं। चंडीगढ़ हवाई अड्डा बदले जाने से तीनों राज्यों को काफी पुराना झगड़ा समाप्त हो गया हैं , अन्यथा डेढ़ दशक से तीनों राज्य चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर अपना नाम करने की जिद पर अड़ा हुआ था। लेकिन इसका नाम परमपूज्य शहीद भगत सिंह के नाम से किए जाने से तीनों राज्यों का झगड़ा समाप्त हो गया हैं । हवाई अड्डे पर भगत सिंह के नाम के पास एमसीपी लिखा होगा, जिसका अर्थ तीनों राज्यों की हकदारी पेश करेंगा । एमसीपी का अर्थ एम का अर्थ होगा ‘मोहाली’ जबकि सी का अर्थ चंडीगढ़ होगा। इसके बाद सी होगा जिसका अर्थ ‘पंचकूला’ जो हरियाणा को अभिभूत करेंगा।  

Desk Team