एक बार फिर से लॉन्च होने जा रहा चंद्रयान-3, आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंची वैज्ञानिकों की टीम

Summary :

2019 विफल रहा चंद्रयान एक बार फिर उड़ान भरने वाला है। बता दें चंद्रयान 3 ISRO द्वारा तैयार कर लिया गया है और आज यानि गुरुवार से चंद्रयान की उलटी गिनती शुरु हो जाएगी है।

2019 विफल रहा चंद्रयान एक बार फिर उड़ान भरने वाला है। बता दें चंद्रयान 3 ISRO द्वारा तैयार कर लिया गया है और आज यानि गुरुवार से चंद्रयान की उलटी गिनती शुरु हो जाएगी है। बता दें 14 जुलाई को इसरो एक बार फिर चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। यहां खास बात ये रही की इससे पहले इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम चंद्रयान-3 के लघु मॉडल के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची। 

  गुरुवार से उल्टी गिनती शुरू होगी

सूत्रों के अनुसार  चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्च किया जाएगा, इसे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के आधार पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो चार साल बाद शुक्रवार को एक बार फिर पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह चंद्रमा पर चंद्रयान पहुंचाने के अपने तीसरे मिशन के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि मिशन के तहत 43.5 मीटर लंबे रॉकेट को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया जाना है। साथ ही साथ बता दें लॉन्चिंग की रिहर्सल मंगलवार को ही पूरी हो गई थी। 

 टीम पूजा-अर्चना करने के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची
अगर इसरो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने के मिशन में सफल हो जाता है तो अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद भारत इस क्रम में शामिल होने वाला चौथा देश बन जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये कि चार साल पहले यानी 2019 में चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने में विफल रहा था। इससे इसरो की टीम काफी निराश हुई. तब तत्कालीन इसरो प्रमुख के.के. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिवन को गले लगाकर बधाई देने की तस्वीरें आज भी लोगों को याद हैं। 

Desk Team