अजीत पवार और प्रफुल्ल की अमित शाह से मुलाकात, कुछ बड़ा होने वाला है

Summary :

बीते दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने के बाद अजीत पवार को शिंदेस सरकरा में डिप्टी सीएम बना दिया गया है। इसके बाद से ही कैबिनेट के विस्तार को लेकर बैठकों का दौरा जारी है बीते दिनों एकनाथ शिंदे के वर्षा आवास पर दोनों डिप्टी सीएम ने कैबनेट विस्तार को लेकर बात की इसके साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी बात की गई थी।

बीते दिनों महाराष्ट्र  की राजनीति में बड़ा बदलाव होने के बाद अजीत पवार को शिंदेस  सरकरा में डिप्टी सीएम बना दिया गया है। इसके बाद से ही कैबिनेट के विस्तार को लेकर बैठकों का दौरा जारी है बीते दिनों एकनाथ शिंदे के वर्षा आवास पर दोनों डिप्टी सीएम ने कैबनेट विस्तार को लेकर बात की इसके साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी बात की गई थी।
 महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की पहल तेज
 इन सबके बीच  महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की पहल तेज हो गई है। एसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकी विभागों के बंटवारे को लेकर काफी तनातनी देखने को मिल रही थी इसलिए अब इनके बीच अमित शाह की एंट्री हो गई  है।
सीएम डिप्टी सीएम ने शाह से की मुलाकात
मामलो को सुलझाने को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार और पू्र्व सांसद प्रफुल्ल पटेल अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी। हम यहां कोई मुद्दा लेकर नहीं आये हैं।
अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बैठक को लेकर क्या कहा
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अगर हमारे मुद्दे होते तो हम सरकार में शामिल ही नहीं होते। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।  यह केवल समीक्षा बैठक थी। इसका राजनीति से कुछ लेना देना नहीं है। इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर प्रफुल्ल पटेल ने महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी के गठबंधन में दरार की खबरों को खारिज किया था।  उन्होंने कहा कि विभागों के आवंटन के मुद्दे को सुलझा लिया गया है और एक कैबिनेट बनाई जाएगी. एक-दो दिन में राज्य में विस्तार हो जायेगा।
 2 जुलाई को महाराष्ट्र में बड़ा सियासी बदलाव  हुआ था
बता दें 2 जुलाई को महाराष्ट्र में बड़ा सियासी बदलाव हुआ था।अजित पवार के साथ कुल नौ एनसीपी के विधायकों ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। महाराष्ट्र की सरकार में एकनाथ शिंदे, बीजेपी और अजित पवार का गुट शामिल हैं। कहा जा रहा है की जल्द ही महाराष्ट् में कैबिनेट विस्तार हो जाएगा

Desk Team