कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जब भी खुद को कमजोर महसूस करते हैं तो वे पाकिस्तान का सहारा लेते हैं। इससे पहले भाजपा ने विपक्षी पार्टी से सवाल किया था कि वह पाकिस्तान के साथ कांग्रेस के नेताओं की ‘जवाबी कव्वाली’ को स्पष्ट करे । कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मोदी जी बार-बार पाकिस्तान का सहारा तभी लेते हैं, जब खुद कमजोर महसूस करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ डॉ. मनमोहन सिंह जी 10 साल में कभी पाकिस्तान नहीं गए। हमने आईएसआई को पठानकोट में नहीं बुलाया था, हम कश्मीर के 71 प्रतिशत मतदान को 7 प्रतिशत पर ले कर नहीं आए थे।’’
केवी थॉमस के खत पर Congress ने दिया जेटली को जवाब, कहा- चोरी छिपा रही Modi सरकार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के एक कथित बयान का हवाला देते हुए खेड़ा ने कहा, ‘‘जब डॉ. मनमोहन सिंह जी के लिए नवाज शरीफ ने देहाती औरत बोला था। मोदी जी ने उसको कैसे इस्तेमाल किया अपने चुनाव में। इसी शब्द का इस्तेमाल करके वह डॉ. मनमोहन सिंह जी को कमजोर साबित करने का प्रयास करते रहे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम आपसे (सरकार) राफेल के विषय में उत्तर पूछते हैं, आप उत्तर देंगे। कमजोर सरकार वो होती है, जो गुजरात के चुनाव में भी पाकिस्तान का सहारा ले, बिहार के चुनाव में भी पाकिस्तान का सहारा ले। जब भी चुनाव आता है पाकिस्तान का सहारा लेते हैं।’’
कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘यह समझ नहीं आता कि इनका रिश्ता पाकिस्तान में क्या है ? इनका रिश्ता है क्या कि वहाँ से अजीब सी टिप्पणियां आ जाती हैं, फिर दोहराते हैं देखो-देखो वहाँ से भी टिप्पणी आ गई।’’
संयुक्त राष्ट्र में आरएसस के संदर्भ में पाकिस्तान की टिप्पणी के बारे में खेड़ा ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान की जब भी कोई सरकार आई है तो हमने देखा है कि वह अपनी कमजोरियाँ छुपाने के लिए हिंदुस्तान के नाम का सहारा लेती है। हम कहना चाहते हैं आप अपना काम कीजिए। अपना देश नहीं चल पा रहा, मत चलाइये। मगर हिंदुस्तान से आँखे हटाइए। आप कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ये शिकायतें हमें तमाम उन लोगों से रहती हैं जो अपनी कमजोरियाँ छुपाने के लिए पड़ोसी मुल्क का सहारा ले लेते हैं। वो कोई भी हो। ये तरीका ठीक नहीं है।’’ उधर, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘ वही शक्तियां जो मोदी जी के विरोध में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खड़ी हैं, उन्ही जैसे शब्दों और भाषा का कांग्रेस इस्तेमाल कर रही है।’’
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान भी सबूत मांगता था और कांग्रेस भी मांगती है।


Download Android App
Download iOS App



