लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका टि््वटर अकाउंट को हैक किया गया है और उनकी छवि खराब करने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है।
ट्विटर पर गलत तथ्य पोस्ट किए गए
श्री चौधरी ने आज दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि वह एक राजनीतिक कार्यक्रम में गए थे और उनका मोबाइल उनके साथ नहीं था फिर भी उनके मोबाइल के माध्यम से उनके ट्विटर पर गलत तथ्य पोस्ट किये गए है।
दिल्ली पुलिस ने कहा फोन उनके सौंपे
उन्होंने इस मामले की साइबर अपराध शाखा से जांच कराने की मांग की है और अपराधियों को गिरफ्तार करने का पुलिस से आग्रह किया है। इस बीच दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने श्री चौधरी से कहा है कि जिस मोबाइल फोन से आपत्तिजनक पोस्ट उनके नाम से ट्विटर पर पोस्ट की गई है वह उस फोन को दिल्ली पुलिस को सौंप दें ताकि मामले की जांच आसान हो सके।


Download Android App
Download iOS App



