ब्लू टिक के लिए लड़ रही है मोदी सरकार, कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो : राहुल गांधी

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है, कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो।

केंद्र की वैक्सीनेशन नीति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है, कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। 
दरअसल, नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के मध्य जारी विवाद के बीच ट्विटर ने शनिवार उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अकॉउंट से ब्लू वेज हटा दिया था, जिसके बाद सरकार ने इसपर कड़ी आपत्ति जाहिर की। सरकार की इस प्रतिक्रिया के बाद भारत ट्विटर ने अपनी गलती मानते हुए ब्लू बैज को उपराष्ट्रपति के आकउंट पर फिर से बहाल कर दिया था।
राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है-कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो!” इसके साथ ही उन्होंने #Priorities का भी इस्तेमाल किया।


बता दें कि ट्विटर ने शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के अकॉउंट को अनवेरिफाइड करने के कुछ समय बाद फिर वेरिफाइड कर दिया था। सरकार की नाराजगी के बाद ट्विटर ने अपनी गलती मानते गए ये कदम उठाया। सरकार की ओर से कहा गया था कि उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है। संविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति किसी पार्टी का हिस्सा नहीं होते। इसलिए सरकार ट्विटर की इस हरकत को संवैधानिक अनादर की नजर से देखती है।

वहीं भारत ट्विटर का इस मामले में कहना है कि लंबे वक्त से अकाउंट लॉग इन नहीं होने के कारण ऐसा हुआ था, लेकिन सरकार के कड़े रुख के बाद उपराष्ट्रपति के पर्सनल ट्विटर अकॉउंट पर ब्लू टिक (ब्लू बैज) वापस कर दिया गया। उपराष्ट्रपति के आलावा ट्विटर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत के अकाउंट भी अनवेरिफाइड करने के कुछ समय बाद वेरिफाइड कर दिया गया था।

Desk Team