कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमा पर चीन की हर हरकत को नजरंदाज कर एकदम चुप्पी साध लेते हैं जिससे साबित होता है कि मोदी चीन से डरते हैं। पार्टी ने कांग्रेस ने रविवार को मोदी पर हमला करते हुए कहा कि चीन की नापाक हरकतें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन ‘मिस्टर 56’ पहले भी चुप थे अब भी चुप हैं।
केंद्र को कौन सा डर सता रहा है
कांग्रेस ने यह भी कहा कि देशवासी यह जानना चाहते हैं कि आखिर मोदी को कौन सा डर सता रहा है जो वह इस तरह चुप्पी साध कर बैठे हुए हैं। चीन लगातार अपनी विस्तारवादी नीति के तहत भारतीय सीमा में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है और मोदी सरकार चुप रहने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। देशवासियों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि चीन को लेकर मोदी सरकार का डर और उनकी चुप्पी का क्या मतलब है।
चीन के हौंसले बढ़ने के जिम्मेदार हैं मोदी सरकार के फैसले
कांग्रेस ने कहा, ‘‘मोदी सरकार के मूर्खतापूर्ण कदमों और अदूरदर्शी फैसलों की वजह से चीन के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और उसने अरुणाचल प्रदेश के 15 जगहों के चीनी नाम रख दिए हैं फिर भी मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।’’


Download Android App
Download iOS App



