रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को और जटिल बना दिया है। उन्होंने ऐसी चुनौतियों से निपटने की तैयारी पर बल दिया जिनमें कार्रवाई के लिए पर्याप्त समय की गुंजाइश नहीं होती है।
सिंह ने यहां राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 58वें एमफिल दीक्षांत समारोह में कहा कि ऐसा संस्थान सैन्य एवं असैन्य सेवाओं में भावी वरिष्ठ नेतृत्व तैयार कर भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत एशिया एवं विश्व में वृद्धि, विकास, समृद्धि, शांति एवं स्थायित्व के लिए अहम योगदानकर्ता के रूप में उभरा है।
उन्होंने कहा कि देश के सशस्त्र बल भावी क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तेजी से बदलाव कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



