भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी, अब तक 536 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Summary :

भारत में अब तक कोरोना से 536 लोगों के संक्रमण की पुष्टि की गयी है वहीं इस वायरस से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में फैल चुका है और लगातार बढ़ रहा है। भारत में अब तक कोरोना से 536 लोगों के संक्रमण की पुष्टि की गयी है वहीं इस वायरस से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और केरल है। महाराष्ट्र में अब तक 107 और केरल में 95 लोगों में कोरोना के संक्रमण का मामला सामने आया है।
कोरोना का खौफ इतना फैल चुका है कि इसकी वजह से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकारों के तरफ से हर एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।वहीं महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और लद्दाख में अभी तक सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं।
कोरोना से महाराष्ट्र में दो, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, गुजरात,पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि देश में लगातार तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मंगलवार यानि आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन रात आठ बजे होगा। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी ।

कोरोना वायरस को लेकर WHO ने कहा- भारत के पास वैश्विक महामारी से निपटने की है जबरदस्त क्षमता

इससे पहले प्रधानमंत्री ने बीते गुरुवार को भी कोरोना को लेकर देश को संबोधित कर चुके हैं। अपने उस सम्बोधन में उन्होंने देशवासियों से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। बता दें कि विश्वभर में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 392,336 पहुंच गई है। वहीं 17,147 लोग वायरस के कारण अपनी गंवा चुके है। चीन से फैले इस खतरनाक वायरस ने विश्व के 195 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। 

Desk Team