आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस

Summary :

वाल्मीकि रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब इस फिल्म के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। इस फिल्म के कलाकार सैफ अली खान, प्रभास व कृति सेनन सहित 10 लोगों को नोटिस जारी हुआ है।

वाल्मीकि रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब इस फिल्म के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। इस फिल्म के कलाकार सैफ अली खान,  प्रभास व कृति सेनन सहित 10 लोगों को नोटिस जारी हुआ है। बता दें फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और निर्माता कंपनियों टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया है।
adipurush controversy consumer commission in muzaffarpur sent notice to saif  ali khan prabhas and kriti sanon mdn | Adipurush: मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता  आयोग ने सैफ अली, प्रभास और कृति समेत दस को
बता दें कि आदि पुरुष फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है, लेकिन उसके ट्रेलर के रिलीज होते ही जगदीश सिंह नामक शख्स ने मुजफ्फरपुर के जिला उपभोक्ता आयोग में 11 अक्टूबर 2022 को इस मामले में परिवाद दायर किया था।  उनका आरोप था कि फिल्म आदि पुरुष में भगवान श्रीराम का गलत चित्रण किया गया है। 
Adipurush Controversy Notice issued against 10 including Saif Ali Khan, Kriti  Sanon know the whole matter | Adipurush Controversy: सैफ अली खान, कृति सेनन  समेत 10 के खिलाफ मुजफ्फरपुर में नोटिस जारी,
दरअसल, मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने कहा कि फिल्म आदि पुरुष का जो टीजर जारी किया गया था, उसमें वाल्मीकि रामायण के मूल का गलत चित्रण किया गया है। इसमें भगवान राम, हनुमान और माता सीता को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। आरोप है कि इस फिल्म में वाल्मीकि रामायण को धूमिल करने के लिए भ्रामक विज्ञापन एवं गलत चित्रण का प्रसारण किया गया था, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के विरुद्ध है. साथ-ही-साथ आनेवाली पीढ़ियों के मस्तिष्क में वाल्मीकि रामायण जैसे महाकाव्य का भ्रामक चित्र उत्पन्न करने सम्बन्धी कार्य किया किया गया है, जो विधि-विरुद्ध है। 

Desk Team