T20 World Cup 2023 के दौरान डॉमिनिका में एक भी मैच नहीं होंगे। डॉमिनिका की सरकार ने विश्व कप के मैचों की मेज़बानी से हाथ खींच लिया है। उनका कहना है कि तय समय में विश्व कप के लिए ज़रूरी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाएंगे।
- वेस्टइंडीज़ और अमेरिका में होना है।
- डायरेक्टर फ़वाज़ बख़्श ने कहा
- मेज़बानी के लिए शुभकामना भी देना चाहते हैं।
डॉमिनिका उन सात कैरेबियाई देशों में से एक है, जिसे विश्व कप की मेज़बानी मिली थी। डॉमिनिका सरकार के बयान के अनुसार विंडसर पार्क के मैदान पर एक ग्रुप मैच और दो सुपर 8 मैच होने थे।
क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने भी डॉमिनिका सरकार के इस फ़ैसले को स्वीकार किया है और आईसीसी को इसकी जानकारी दी है। टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट डायरेक्टर फ़वाज़ बख़्श ने कहा, जब बड़े पैमाने पर आप कोई टूर्नामेंट आयोजित करते हो तो ऐसी परिस्थितियों का आना अवश्यंभावी होता है। हमारे पास प्लान बी है और हम उसको लागू करने की कोशिश करेंगे।
टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन 4 जून से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज़ और अमेरिका में होना है।


Download Android App
Download iOS App




