पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाईकमीशन की बिल्डिंग के अंदर भी ड्रोन की घुसपैठ हुई है। भारत ने मामले पर सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तान के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इससे पहले आज सुबह ही जम्मू के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशन बॉर्डर पर एक ड्रोन देखा गया था।
सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार की रात को इस्लामाबाद में भारतीय हाईकमीशन के रिहायशी खंड में उसी वक्त एक ड्रोन देखा गया था जब जम्मू स्थित एयर फाॅर्स स्टेशन पर हमला हुआ था। उस समय यहां एक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था।
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर नजर आए पाकिस्तान के ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग तो हुआ गायब
सूत्रों ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए बताया कि भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान हाईकमीशन के अधिकारियों के साथ उठाया है और अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत कराया है। सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्रालय आज शाम पांच बजे इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बयान भी जारी करेगा।
यह पहली बार है जब पाकिस्तान में भारतीय मिशन में ड्रोन को देखा गया है। भारतीय हाईकमीशन की बिल्डिंग में ड्रोन देखे जाने का मामला उस वक़्त सामने आया है, जब जम्मू एयर फाॅर्स स्टेशन पर हुए हमले की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



