BJP के लिए हर गरीब, हर पिछड़ा और हर आदिवासी परिवार का सदस्य : PM Modi

BJP के लिए हर गरीब, हर पिछड़ा और हर आदिवासी परिवार का सदस्य : PM Modi

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ भी एक दूसरे की कमियां गिना रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस घेरा है।

Screenshot 21 1

भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते- PM मोदी
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस के नेताओं में लड़ाई इस बात के लिए हो रही है कि आगे चलकर किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा। प्रदेश के दो बड़े कांग्रेस नेता अपने-अपने बेटों को सेट करने के चक्कर में प्रदेश को अपसेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार का हर घोटाला लाखों करोड़ रुपये का होता था। भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। इस तरह गरीबों के हक का जो पैसा हमने बचाया है, उसे ही गरीबों के राशन पर खर्च करेंगे। घोटालों वाली कांग्रेस और गरीबों की भाजपा सरकार में यही बड़ा अंतर है।

कांग्रेस ने आजादी का सारा श्रेय सिर्फ एक ही परिवार के नाम कर दिया- प्रधानमंत्री मोदी
रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे आदिवासी परिवारों में लखन कुमार जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर खेती शुरू करने की मान्यता है। सिवनी की यह पुण्य भूमि शहीद बिंदु कुमारी, रानी दुर्गावती और राजा शंकर शाह की धरती है। मां भारती और हमारी संस्कृति की रक्षा में हमारे आदिवासी वीर वीरांगनाओं का योगदान यहां हर तरफ दिखता है। लेकिन कांग्रेस ने उसे भुला दिया। कांग्रेस ने आजादी का सारा श्रेय सिर्फ एक ही परिवार के नाम कर दिया। कांग्रेस के लिए इस एक परिवार से बड़ा कोई और है ही नहीं। कांग्रेस की सरकारों की सारी योजनाएं, वहां के रास्ते और कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी वही एक परिवार दिखता है। लेकिन यह भाजपा है जिसके लिए हर गरीब, हर पिछड़ा और हर आदिवासी परिवार का सदस्य है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग आजकल आदिवासी क्षेत्रों में जाकर झूठ बोल रहे हैं, उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। और अब आपको गुमराह कर लूटने के खेल खेले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन आदिवासियों ने राजकुमार राम को परमात्मा राम बना दिया, हम उनके पुजारी हैं। भाजपा की सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seventeen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।