विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी 68वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जयशंकर ने ट्वीट किया, “आज सुषमा स्वराज की पहले से कहीं ज्यादा याद आ रही है। उनकी गर्मजोशी, समर्पण और दूरदृष्टि हमें सदैव प्रेरित करेगी।”
स्वराज को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्रवासी भारतीय केंद्र का नामकरण सुषमा स्वराज के नाम पर सुषमा स्वराज भवन कर दिया।
एक प्रभावशाली नेता के तौर पर वह नरेंद्र मोदी नीत पिछली सरकार में विदेश मंत्री रहते हुए विदेशों में संकट में फंसे भारतीयों की तत्परता से मदद करने को लेकर जानी जाती हैं।
गत वर्ष छह अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से स्वराज का निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



