प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में आज अपनी बात रखी और उन्होंने अपने इस भाषण में कई बड़ी बाते कही जिनमे देश की उपलब्धियां शामिल है। बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने सदन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी। पीएम ने कहा कि गणतंत्र के मुखिया के रूप में उनकी उपस्थिति ऐतिहासिक होने के साथ-साथ देश की बहन-बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।
राष्ट्रपति के अपमान पर भड़के मोदी
वहीं राष्ट्रपति के भाषण के दौरान सदन में विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब राष्ट्रपति जी का भाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी भी काट गए। एक बड़े नेता महामहिम राष्ट्रपति जी का अपमान भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत भी दिखाई दी है और हमारे जनजातीय समाज के प्रति उनकी सोच क्या है, लेकिन जब इस प्रकार की बातें टीवी के सामने कही गईं तो भीतर पड़ा हुआ जो नफरत का भाव था, वो सच बाहर आ ही गया।’
पीएम मोदी ने कहा देश को भ्रष्टाचार की समस्याओं से अब मिल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी ने यह भी कहा था कि देश की एक बड़ी आबादी ने जिन सुविधाओं के लिए दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिलीं हैं। देश सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की समस्याओं से मुक्ति चाहता था, वो मुक्ति उसे अब मिल रही है।

पूरा देश आत्मविश्वास और गौरव से भर रहा – मोदी
पीएम ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया के तमाम देशों व हमारे पड़ोस में जिस तरह के हालात हैं, ऐसे समय में कौन हिंदुस्तानी गौरव नहीं करेगा कि उनका देश दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज पूरे विश्व में भारत को लेकर एक सकारात्मक विचार हैं। उन्होंने कहा कि 100 साल में आई हुई यह भयंकर महामारी, दूसरी तरफ युद्ध की स्थिति और बंटा हुआ विश्व इस स्थिति में भी, संकट के माहौल में देश जिस प्रकार से संभला है, इससे पूरा देश आत्मविश्वास और गौरव से भर रहा है।

9 सालों में भारत में 90 हजार स्टार्टअप
पीएम मोदी ने कहा कि देश की प्रगति को निराशा में डूबे कुछ लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें भारत के लोगों की उपलब्धियां नहीं दिखती हैं। बीते 9 सालों में भारत में 90 हजार स्टार्टअप… दुनिया में हम स्टार्टअप के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इतने कम समय में 108 यूनिकॉर्न बने। इसके अलावा मोदी ने विपक्ष पर और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर हमला बोला। जिसके बाद सदन मे मोदी मोदी के मारे लगने लगे।


Download Android App
Download iOS App



