देशभर में Ganesh Chaturthi की तैयारियां बड़ी धूमधाम से चल रही थी। जहां कुछ जगहों पर पंडालों को अलग-अलग थीम पर सजाया जा रहा था, वहीं कुछ जगहों पर लोग गणपति बप्पा को घर लाने के लिए बाज़ारों का रुख कर रहे थे। ये थीम आधारित पंडाल खास तौर पर तैयार किये जा रहे थे। आइए एक नजर डालते हैं इन अनोखे पंडालों पर जिनका उपयोग गणेश चतुर्थी उत्सव अपना उत्साह बढ़ाने के लिए कर रहा है।

गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले जयपुर के परकोटा गणेश मंदिर में भगवान गणेश को मोदक (लड्डुओं) की झांकी से इस बार सजाया गया है। देखने में ये बेहद ही मनमोहक नज़र आ रहा है।

गुवाहाटी में गणेश चतुर्थी पर चंद्रयान-3 थीम वाला पंडाल लगाया गया है।

गणेश चतुर्थी पर चंद्रयान-3 की सफलता भी नजर आ रही है। कोलकाता ने “चंद्रयान-3” को थीम पर आधारित एक “पंडाल” तैयार किया है। साल्ट लेक के बीबी ब्लॉक में श्री श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव की ओर से पूजा पंडाल के ऊपर चंद्रयान रॉकेट का मॉडल रखा गया है।

कोलकाता में बने एक पंडाल के अंदर एक मंच पर भगवान गणेश की मूर्ति चंद्रमा की सतह की एक विशाल छवि के सामने स्थित है, जिसमें दूर से पृथ्वी दिखाई देती है।

अगरतला में गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए नशीली दवाओं के उपयोग के खिलाफ समाज को एक संदेश देने के लिए समीरन डे नाम के एक कलाकार ने सीरिंज से भगवान गणेश की एक मूर्ति बनाई।

“गणेश चतुर्थी” उत्सव के लिए, मुंबई का जीएसबी सेवा मंडल लंबे समय से प्रसिद्ध रहा है। यहीं पर भगवान गणेश की बहुत सुंदर मूर्ति की स्थापना की गई है। यहां रखी मूर्ति को सोने, चांदी और हीरे के गहनों से सजाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



