केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि-नीतीश कुमार बिहार के लाचार मुख्यमंत्री हैं। वो सत्ता के लिए धृतराष्ट्र की तरह बैठे हैं और बिहार में समाजिक तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। बेगूसराय सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा की सत्ता के लिए गठबंधन किया गया है और वह सबसे लाचार सीएम बन गए हैं।
रामचरितमानस पर शिक्षामंत्री के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा-बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू जिसे गलत बता रही है, उस पर बिहार के डिप्टी सीएम जवाब नहीं देते हैं। बिहार के सीएम ऐसे उपमुख्यमंत्री को हटा क्यों नहीं देते हैं?
सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं
गिरिराज सिंह ने कहा बिहार में अभी NDA की सरकार नहीं है। इसके बाद भी हम कहते हैं बीजेपी के रहते आरजेडी हो या जेडीयू अगर भारत के सनातन धर्म को अपमानित करने का कोशिश करेगी तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



