सरकारी कर्मचारियों को Dewali से पहले बड़ा तोहफा, GPF पर बढ़ी ब्याज दरें

Summary :

केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही उन्हें उनका गिफ्ट सौंप दिया गया। सरकार द्वारा जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) पर

केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही उन्हें उनका गिफ्ट सौंप दिया गया। सरकार द्वारा जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) पर ब्याज दरें बदल दी गई हैं। सरकार द्वारा जीपीएफ दर को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 7.6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की दरें भी 0.40 फीसदी तक बढ़ा दी थीं।

जीपीएफ या जनरल प्रोविडंट फंड एक प्रोविडंट फंड खाता होता है जिसे सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही खुलवा सकते हैं। एक सरकारी कर्मचारी इस खाते में अपने वेतन का एक निश्चित फीसदी योगदान करके फंड का सदस्य बन सकता है।

दुनिया के ऐसे देश जहाँ नागरिक को कोई भी टैक्स नहीं चुकाना पड़ता यानी टैक्स फ्री

इस खाते में जमा राशि का भुगतान आम तौर पर कर्मचारी की रिटायरमेंट के बाद किया जाता है। इस फंड में जमा रकम आयकर की धारा 80सी के अंतर्गत टैक्स छूट के दायरे में आती है। जीपीएफ खाते में जमा रकम पर 8 फीसदी की दर से ब्याज दी जाती है।

इससे पहले सरकार ने पीपीएफ और नेशनल सेविंग स्कीम पर भी ब्याज दर बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी थी। ये बढ़ोतरी भी अक्टूबर से दिसंबर के लिए की गई थी।

Desk Team