किसान आंदोलन से संबंधित अब तक 183 गिरफ्तारियां , सभी जमानत पर : सरकार

Summary :

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि साल 2020 से 20 जुलाई 2021 तक दिल्‍ली पुलिस ने किसान आंदोलन के संबंध में 183 लोगों को गिरफ्तार किया है और वे सभी जमानत पर हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमाओं पर बैठे किसानों के आंदोलन को लगभग 8 महीने हो गए है। पुलिस ने किसान आंदोलन से सम्बंधित 183 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है और वे सभी अभी जमानत पर हैं। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी गई। 
सरकार ने कहा कि आंदोलनरत किसानों के विरूद्ध दर्ज किसी भी मामले में राजद्रोह या आतंक-रोधी कानून के प्रावधानों को लागू नहीं किया गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि साल 2020 से 20 जुलाई 2021 तक दिल्‍ली पुलिस ने किसान आंदोलन के संबंध में 183 लोगों को गिरफ्तार किया है और वे सभी जमानत पर हैं।

CAA में किसी और संशोधन का प्रस्ताव नहीं, नागरिकता हासिल करने के लिए कर सकते हैं आवेदन : केंद्र

गृह राज्य मंत्री राय ने कहा कि दिल्‍ली पुलिस के अनुसार आंदोलन कर रहे किसानों के विरूद्ध दर्ज किसी भी मामले में राजद्रोह या किसी अन्‍य आतंक-रोधी कानून जैसे गैरकानूनी गतिविधियां निवारण कानून (यूएपीए) के उपबंधों को लागू नहीं किया गया है। 

Desk Team