2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसको लेकर सभी राजनीती दलों ने कमर कस ली है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने बुधवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और वह किसी भी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
मिश्रा ने तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय मोर्चे बनते रहते हैं, बसपा के साथ सर्वसमाज जुड़़ गया है तो तीसरा मोर्चा तो स्वत: बन ही जायेगा। वह यहां प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कृषि कानूनों पर उन्होंने कहा कि सरकार कानून को किसानों के हक में बता रही है और वही किसान इसे मान नहीं रहे हैं, ऐसे में बसपा ने संसद में सवाल उठाया था, कि सरकार इसे किसानों पर क्यों थोप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों ने देश को खरीद लिया हैं, सरकार ने रेलवे, बैंक, हवाई जहाज, बीमा कंपनियों का बेचने का काम शुरू कर दिया है।
सरकार दो करोड़ नौकरी देने की बात कहती थी और वह भी पूरी नहीं कर पाई है। मिश्रा ने उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश में हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है।
उन्होंने कहा कि पहले ऐसी घटना अखबार के पहले पन्ने पर हुआ करती थी, लेकिन ऐसी घटनाएं रोज होने के चलते अब यह पांच नंबर पन्ने पर छपती है। उन्होंने यह भी कहा कि उप्र में दलित और ब्राह्मणों में दहशत का मौहाल है, इन पर चुन चुनकर हमले हो रहे है।


Download Android App
Download iOS App



