भारतीय टीम आज से मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबला खेल रही है। वैसे तो भारतीय टीम मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग11 की घोषणा कर देती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दरअसल डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन खराब रहा था, जिसके बाद लगातार उन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

बुमराह पर फिर उठाये गए सवाल…
हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा है कि उनसे बेहतर ऑप्शन शार्दुल ठाकुर होंगे। मल्लों हो शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जिताने में एक खास भूमिका निभाई थी साथ ही उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल दिखाया था।

पनेसर ने हालिया बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि बुमराह को हवा में गेंद को थोड़ा और मूव कराना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि उनकी नैचुरल लेंथ स्टंप्स के ऊपर है,उनकी नैचुरल लेंथ गेंद को तेजी से डालना है। मेरा ऐसा मानना है कि भारत के लिए शार्दुल बेहतर ऑप्शन होंगे। वो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

बेहद खराब रहा था बुमराह का प्रदर्शन

जैसा की सभी लोगों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में बुमराह से टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, मगर वो इसमें असफल साबित हुए। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में एक भी विकेट नहीं अपने नाम दर्ज नहीं किया। इस दौरान उनके टीम से बाहर करने की बात की जाने लगी। वैसे कप्तान विराट कोहली ने भी इस बात को साफ किया है शार्दुल टीम का एक अहम हिस्सा हैं और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टीम में जगह दी जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



