पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के 12डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 4लोगों की मौत भी हुई है।जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर गुवाहटी एक्सप्रेस की 12बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ।

घायलों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे और ट्रैक के पास ही पलट गए। फिलहाल अब तक कुछ ही लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।वहीं भारतीय रेलवे ने भी इस हादसे पर बयान जारी कर बताया कि हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना-राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल सीएम ने की पीएम से बात
इस हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की है और हादसे की जानकारी दी।

करीब पांच बजे हादसा हुआ
रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 15633 बीकानेर एक्सप्रेस मंगलवार की रात को राजस्थान के बीकानेर से रवाना हुई थी। गुरुवार सुबह 5.44 बजे ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 2 बजे किशनगंज पहुंची थी और वहां से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान करीब पांच बजे हादसा हुआ।

कई लोग ट्रेन में अभी फंसे हुए हैं
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 8134054999 जारी किया है। कई लोग ट्रेन में अभी फंसे हुए हैं, जिनके रेस्क्यू के लिए अभियान जारी है।वहीं एक यात्री के मुताबिक, एक झटके के साथ कई बोगियां पटरी से उतर गईं। कई लोग हताहत हुए हैं।



Download Android App
Download iOS App



